सहावर। क्षेत्र के गांव नाथूपुर में स्थित श्रीमती सुराज कुमारी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वेदों की और लौटो कार्यक्रम के दूसरे दिन वेदों के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों से वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पंडित लाखन सिंह आर्य ने कहा कि वेद ईश्वर के द्वारा प्रदत्त ज्ञान है। मनुष्य उपयोगी ज्ञान-विज्ञान केवल वेद में ही देखने को मिलता हैै। यह किसी अन्य धर्मग्रंथ में नहीं है। इसलिए वेद केवल भारत के लिए ही नही बल्कि संपूर्ण विश्व के मनुष्यों के लिए है। वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है। वेद से निस्वार्थ भाव से कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। देववाणी संस्कृत व संस्कृति में गिरावट आ रही है, जो देश के लिए चिंता का विषय है। लोग नैतिक मूल्यों को त्यागकर भौतिकता की चकाचौंध में पाश्चात्य संस्कृति का अध्याय पढ़ रहे हैं। वेदों की ओर लौटकर ही कल्याण हो सकता है।