फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में खुलेंगे छह नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Sat, 12 Oct 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गरीबों को नजदीक स्थल तक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए जिले में छह नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इनमें प्राथमिक स्तर के चार स्वास्थ्य केंद्र कासगंज और दो स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा में खुलेंगे। इनके खुलने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।शासन से गरीबों को नजदीक स्वास्थ्य सेवा देने की योजना पर काम किया जा रहा है। ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोग अपने घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सकें। कुछ दिन पहले ही कासगंज में दो व गंजडुंडवारा में एक नया स्वास्थ्य केंद्र खोला गया। इससे मरीजों को काफी राहत मिली। अब कासगंज में चार नए स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे। इसके बाद कासगंज क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी। इससे जबकि गंजडुंडवारा में दो नए स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे। इसके बाद इस क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। इन स्वास्थ्य केंद्रों के खुलने के बाद मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल तक दौड़ लगाने की आवश्यकता नहीं पडेगी। इससे भीड़ का दबाव कम होने पर इलाज भी आसानी से मिल जाएगा। जब तक इन स्वास्थ्य केंद्रोें के लिए जगह नहीं मिलेगी तब तक किराए के भवन में इनका संचालन होगा। विभाग ने इसके लिए भवन की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें