फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेककर नववर्ष का स्वागत

Thu, 01 Jan 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में नववर्ष पर कीर्तन करते हुए।
विज्ञापन
आगरा। सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन व गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह प्रबंधक कमेटी ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर कीर्तन दरबार का आयोजन गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह में किया। शुभारंभ रेहरास साहिब के पाठ के साथ हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद हजूरी रागी हरप्रीत सिंह ने गुरबाणी की अमृत वर्षा की। श्रीदरबार साहिब अमृतसर से आए रागी कुलविंदर सिंह और रागी प्यारा सिंह, मुम्बई वालों ने कीर्तन की हाजिरी भरी। भाई कुलविंदर सिंह ने शबद सुनाकर संगत को निहाल किया। माथा टेकने के लिए संगत की लंबी कतार लगी रही। घड़ी में जैसे ही 12 बजे वैसे ही बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से दरबार गूंज उठा।
गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने सिख यूथ के सदस्यों के प्रयास की सराहना की। सिख युद्ध वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। सिख यूथ की ओर से गुरुद्वारा गुरु का ताल के जत्थेदार राजेंद्र सिंह इंदोरिया, श्रीगुरु सिंह सभा के प्रधान कंवलजीत सिंह का सम्मान सरोपा पहनाकर किया।
विज्ञापन

कीर्तन की समाप्ति आनंद साहिब जी के पाठ के साथ हुई। मुख्य ग्रंथी रिंकू सिंह ने गुरु महाराज के आगे अरदास की। अंत में फूलों की वर्षा के साथ गुरु महाराज जी की सवारी को निज स्थान सचखंड पहुंचाकर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया। मीडिया प्रभारी अमनप्रीत सिंह सोबती ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से सिख समाज नववर्ष को इसी तरह से कीर्तन दरबार में हाजिरी भरकर मानता आ रहा है। संचालन गुरमीत सिंह सेठी ने किया। इस दौरान हरजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, परमजीत सिंह मक्कर, अरविंद चावला, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, तरनप्रीत सिंह पूरी, एचके सेतिया, गुरप्रीत अरोड़ा, रचित डैंग, परविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें