फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुष्प वर्षा कर प्रभु श्रीराम का किया स्वागत व पूजन

विज्ञापन
फोटो 24 कासगंज में पाठक भवन में श्रीराम लक्ष्मण के स्वरूपों का पूजन करते श्रीरामलीला कमेटी के प
विज्ञापन
कासगंज। प्रभु श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, हनुमानजी के स्वागत में श्रीराम भोज आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुष्प वर्षा कर स्वरूपों का स्वागत किया गया। उनकी आरती उतारी गई और भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संकीर्तन का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन सोरों गेट पर पाठक भवन में किया गया। प्रभु श्रीराम व अन्य पात्रों के पहुंचने पर माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु रामभक्तों ने जयश्रीराम के जयकारे लगाए, साथ ही पुष्प वर्षा की। श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, हनुमानजी के रूवरूपों को भोग अर्पित किए गए। श्रीरामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरीश पाठक ने प्रभु श्रीराम की सेवा करते हुए भोग अर्पित किए। उमाशंकर शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, डॉ. विकास पाठक, नीरज पाठक, दिनेश, आकाश, रविकांत चतुर्वेदी, मुकेश शर्मा, विवेक वशिष्ठ, ज्ञान तिवारी, मुकेश दीक्षित सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें