फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खरपतवार में लगी आग, आलू जला

Sun, 20 Apr 2025 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। नगला पाठ स्थित खेत में किसान ने अपने आलू को खरपतवार से ढंक कर रखा था। किसी तरह से खरपतवार में आग लग गई और किसान का आलू जल गया। नुकसान होने के बाद पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला पाठ के रहने वाले किसान राम भरोसे लाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने 7 बीघा खेत में इस बार आलू की पैदावार की थी। आलू को खेत पर ही रख दिया था और खरपतवार से ढंक दिया था। शनिवार की रात को किसी कारण से खरपतवार में आग लग गई। जानकारी होने के बाद वह खेत पर पहुंचा तो देखा कि आलू के ढेर में आग लगी थी। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू किया। मगर तब तक उनका काफी आलू जल चुका था। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें