फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यदि फोन पर आए शादी का कार्ड तो हो जाएं सावधान, क्लिक करते ही बैंक खाता हो जाएगा खाली...बचने का ये है तरीका

Sat, 13 Dec 2025 03:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कहीं आपके मोबाइल में भी तो किसी अंजान नंबर से शादी का कर्ड, एसआईआर की लिस्ट, किसान योजना या किसी करंट इश्यू की एपीके फाइल तो नहीं आई है। अगर ऐसा हुआ है तो भूल कर भी उस पर क्लिक नहीं करें। साइबर अपराधी आप का मोबाइल हैक कर खाते से रकम निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों द्वारा ठगी के नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऐसा ही तरीका है एपीके फाइल, जिसके प्रयोग से शादियों के सीजन में ठगों की आप के बैंक खातों पर नजर है। इस तरह की ठगी से किस तरह बच सकते हैं, डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने गाइडलाइन जारी कर लोगों से सावधानी रखने की अपील की है।
विज्ञापन



डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि अगर आपके पास किसी अनजान नंबर से एंड्रायड एप्लीकेशन किट (एपीके) फाइल के रूप में शादी का कार्ड आए तो सावधान हो जाएं। साइबर ठग एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने के बाद एक क्लिक पर खाता खाली कर रहे हैं। 

विज्ञापन


 
Trending Videos

जानें क्या है एपीके फाइल
एपीके फाइल एक स्पाइवेयर एप है जो एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह एक फर्जी एप है जो साइबर ठगी में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिये ठग बैंक डिटेल व ओटीपी से लेकर अन्य जानकारियां चुरा लेते हैं। एपीके फाइल में वायरस से लेकर मैलवेयर तक हो सकता है।

 

गैलरी से लेकर ओटीपी तक हैक
एपीके फाइल डाउनलोड करने के साथ ही जालसाज इसके जरिये आपके मोबाइल के कैमरे, माइक्रोफोन, जीपीएस, मैसेज और ओटीपी संबंधित सभी कमांड को कब्जे में ले लेते हैं। इसके बाद मोबाइल की सभी जानकारियां और ओटीपी शातिर के पास पहुंचना शुरू हो जाती हैं। पीड़ित को इसकी भनक भी नहीं लगती है। एपीके का कोई आइकन भी मोबाइल पर नहीं दिखाई देता है।

 
विज्ञापन

ऐसे बचें
- अगर आपको किसी अनजान नंबर से शादी का कार्ड एपीके फाइल के रूप में आए तो क्लिक न करें।
- व्हाट्सएप, ईमेल पर आने वाले किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी सॉफ्टवेयर को ऑटो डाउनलोड मोड पर न रखें। अपने फोन में एंटी वायरस, स्पैम डिफॉल्टर व एंटी स्पाइवेयर रखें।
- व्हाट्सएप को हमेशा टू स्टेप वेरिफिकेशन करके ही रखें।
- साइबर क्राइम की घटना के बाद तत्काल 1930 नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें