फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंडप में बैठी रह गई दुल्हन, सात फेरे से पहले दूल्हे ने तोड़ दी शादी; एक पल में दुल्हन के टूट गए सपने

Mon, 22 Jun 2026 12:37 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के सहावर क्षेत्र में फेरे शुरू होने से ठीक पहले दूल्हा पक्ष ने दो लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात वापस लेकर चला गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में एक पिता ने अपनी बेटी के हाथ पीले करने के लिए जीवनभर की जमा-पूंजी दांव पर लगा दी, लेकिन दहेज की अतिरिक्त मांग ने बेटी के सपनों को मंडप में ही तोड़ दिया। सहावर थाना क्षेत्र के गांव खाता निवासी राजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि फेरे शुरू होने से पहले दूल्हा पक्ष ने दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर दूल्हा और उसके परिजन बारात वापस लेकर चले गए।
विज्ञापन


 

गांव खाता निवासी राजपाल की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता कासगंज क्षेत्र के गांव किलोनी निवासी ललित के साथ तय किया था। आरोप है कि रिश्ता तय होने और लगुन की रस्म हुई। शादी के दिन बारात धूमधाम से आई, जयमाला भी संपन्न हो गई और दोनों परिवार खुश नजर आ रहे थे। दोनों परिवार शादी की रस्में पूरी करने में लगे हुए थे।

 

सुबह करीब 4  बजे जब दूल्हा-दुल्हन फेरे लेने के लिए मंडप में बैठे, तभी दूल्हा पक्ष ने दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग रख दी। पिता और रिश्तेदारों ने बेटी की जिंदगी का हवाला देते हुए काफी मिन्नतें की। आरोप है कि दूल्हा पक्ष नहीं माना और दूल्हे को मंडप से उठाकर बारात वापस ले गया।
विज्ञापन

घटना के बाद दुल्हन और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां मातम जैसा माहौल छा गया। पीड़ित पिता का कहना है कि शादी की तैयारियों और बारात के स्वागत में करीब 12 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने पुलिस से दहेज लोभियों के खिलाफ कार्रवाई कर बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें