फीओ कानपुर और नेशनल चैंबर की ओर से वेब कान्फ्रेंस में वैश्विक बाजार के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कहा गया कि हमारे पास दुनिया की फैक्टरी बनने का अवसर है।
कान्फ्रेंस में फीओ (फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन) कानपुर के सीईओ एवं महानिदेशक डॉ. अजय सहाय ने कहा कि आईजीएसटी के रिफंड का निर्यातकों को तुरंत भुगतान किया जाए, इस संबंध में भारत सरकार को प्रत्यावेदन भी दिया है।
एमएसएमई के निदेशक टीआर शर्मा ने बताया कि निर्यात सुविधा सेल भी एमएसएमई संस्थान आगरा में चलाया जा रहा है। यहां उद्यमी अपनी जिज्ञासाओं का निदान प्राप्त कर सकते हैं। चैंबर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक बाजार के लिए हमको अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। हालांकि कोविड-19 की वजह से अभी हालात उतने ठीक नहीं है।