फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी छात्र-छात्राओं ने किया वेबिनार में प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। चौधरी सूरज सिंह महाविद्यालय जागीर में 3 यूपी बटालियन एनसीसी की तरफ से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा की गई। वेबिनार में एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव पूर्व एमएलसी अवधेश यादव ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कुछ संशोधन की जरूरत है। मुख्य वक्ता डॉ. विजय नरायण सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षण गतिविधियों के साथ ही एनएससी और एनएसएस का भी पूरा ख्याल रखा गया है। छात्र और शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लाया गया है।
कार्यक्रम में डॉ. विजयानंद यादव, डॉ. अंगद प्रसाद यादव, डॉ. बलवीर सिंह बघेल के साथ ही एनसीसी छात्र-छात्राओं ने विचार रखे। इस अवसर पर हरीचंद्र, रुद्र दुबे, शशांक बंसल, रमेश यादव, प्रभाकर शर्मा, भूपेंद्र सिंह, डॉ. बृजेश वर्मा, अवनीश यादव, विपिन कुदेशिया, मिथलेश चौहान, कल्पना यादव, मंजीत यादव, विनय प्रकाश, दिनेश, मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें