आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएड सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से वेब रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। पंजीकरण के लिए 20 दिन का समय दिया गया है।
कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने अपने यहां प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए वेब रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। समर्थ पोर्टल पर 400 रुपये शुल्क जमा कर वेब रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद ही संबद्ध बीएड कॉलेज संबंधित अभ्यर्थी को अपने यहां प्रवेश दे सकेंगे। समर्थ पोर्टल प्रभारी प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा और काउंसिलिंग बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से कराई गई थी। काउंसिलिंग में कॉलेज आवंटित होने के बाद अब अभ्यर्थियों का विश्वविद्यालय स्तर पर वेब रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।