फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी की विदाई पर बिगड़ा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Fri, 28 Feb 2020 09:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दो मार्च तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
गरज चमक, तेज हवाओं संग बरस सकते हैं बादल
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी की विदाई किसानों पर भारी पड़ सकती है। महीने के आखिरी दो दिनों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के भी चलने का अनुमान जताया है। इसके बाद दो से चार मार्च के बीच भी बारिश की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। 

बृहस्पतिवार को दिन में पारा इस सीजन में सबसे ज्यादा रहा है जो 30 डिग्री के नजदीक पहुंच गया। सुबह अब तक गुलाबी सर्दी का एहसास था, लेकिन बृहस्पतिवार को सामान्य से ज्यादा तापमान होने के कारण गरम कपड़े पूरी तरह से हट गए और उनकी जगह शर्ट में लोग दिन में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। 

30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। फरवरी के आखिरी दो दिनों में मौसम का मिजाज किसानों को परेशान कर सकता है। तेज हवाओं के कारण गेहूं और सरसों की फसल खेतों में बिछ जाने की आशंका मंडरा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें