फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: आगरा में गरज-चमक से साथ तेज बारिश, पानी से सड़कें लबालब, टूंडला में भी बरसे बदरा

Tue, 20 Sep 2022 03:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
बारिश से सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में मंगलवार को मौसम मेहरबान हो गया। दोपहर दो बजे से तेज बारिश होने लगी। एक घंटे की तेज बारिश में सड़कों पर जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। उधर, फिरोजाबाद के टूंडला सुबह से लगातार बारिश हो रहा है। यहां भी जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी हुई।

विज्ञापन


ताजनगरी में 15 सितंबर को अचानक मौसम में बदलाव आया और रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन दो दिन बाद फिर उमस होने लगी। मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। दोपहर दो बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। शहर में करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई, जिससे सड़कें पानी से लबालब हो गईं। 

मौसम विभाग के मुताबिक 22 सितंबर तक आगरा में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में आगरा का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। उधर, पड़ोसी जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब एक बजे बदरा जमकर बरसे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें