ताजनगरी में गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऊपर से लू के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। सोमवार की सुबह सात से ही तेज धूप खिल गई। रविवार को भी तेज धूप से लोग बेहाल रहे। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जून के पहले पांच दिन साढ़े छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है।
सोमवार की सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकली। सुबह 10 बजे से ही लू के थपेड़े शुरू हो गए। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। कूलर से भी ठंडी हवा नहीं आ रही है। ताजमहल और आगरा किले में आए पर्यटक भी गर्मी से परेशान नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन तक लू के थपेड़े चलते रहेंगे।