फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बादलों की लुकाछिपी से गिरा पारा, फिर भी नहीं मिली तपन से राहत, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Tue, 12 Apr 2022 10:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में गर्मी का सितम जारी है। मंगलवार दोपहर में बादल छाए रहे, इसके बाद भी तपन से राहत नहीं मिली। सूबे में चौथा गर्म शहर आगरा रहा।
विज्ञापन
ताजमहल परिसर में धूप से बचने का प्रयास करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मंगलवार को प्रदेश के गर्म शहरों में चौथे स्थान पर रहा। प्रयागराज सूबे का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा में दिन में तापमान 42.3 डिग्री पर आ गया। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को दिन के तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। दोपहर में 12 बजे के बाद बादलों की लुकाछिपी होने लगी, जिससे तापमान में दो डिग्री की कमी आई। हालांकि गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई।

विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। दोपहर में तेज हवाएं भी चलीं। 12 बजे के बाद बादलों की लुकाछिपी शुरू हुई , जो शाम तक बनी रही। ताजमहल समेत स्मारकों पर आए सैलानियों पर तेज धूप और दहकते पत्थरों के कारण असर नजर आया। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में मामूली कमी आ सकती है। तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। दो दिन बाद 15 अप्रैल से फिर तेज लू के थपेड़े चलने के आसार हैं। 
विज्ञापन

 
शहर   अधिकतम  न्यूनतम
प्रयागराज  44  24.4
झांसी 43.6  24.2
बांदा   43  24.1
आगरा   42.3  24.2

बता दें सोमवार को आगरा प्रदेश का दूसरा गर्म शहर रहा। झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा था, जहां पारा 44.5 डिग्री पहुंच गया। आगरा में में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा रहा। दिन में पारा 44.2 डिग्री और रात में 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को जहां सुबह 10 बजे से ही लू शुरू हो गई थी, वहीं मंगलवार को थोड़ी राहत रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 15 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी रहेगा। दिन में पारा 44 डिग्री से ज्यादा रह सकता है। तेज धूप और लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें