फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में फिर मुसीबत बनकर बरसी बारिश, फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान

Wed, 25 Mar 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फसलों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा सहित पड़ोसी जनपदों में मंगलवार रात को हुई बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी। तेज हवा के साथ बरसे पानी से आलू की खोदाई और सरसों की कटाई रुक गई है। इससे फसल में नुकसान और ज्यादा होने की आशंका किसानों ने जताई है। 
विज्ञापन


आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद जिले में आलू की खोदाई और सरसों की कटाई का कार्य चल रहा है। मंगलवार को बारिश होने से खेत गीले हो गए हैं, इससे आलू नहीं खोदाई नहीं हो पाएगी। हवा और बारिश से सरसों और गेहूं की फसल बिछ गई है। 

आगरा जिले में कुल 1.33 लाख हेक्टेयर जमीन पर गेंहू, 72 हजार हेक्टेयर में आलू और 62 हजार हेक्टेयर में सरसों की खेती हो रही है। अभी 50 फीसदी आलू की खोदाई और 60 फीसदी सरसों की कटाई होनी है। जबकि गेहूं की सारी फसल खेतों में ही खड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल बीमा का फार्म जमा करा सकते हैं

आगरा के जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि बारिश से ज्यादा नुकसान नही हैं। फसल बीमा वाले किसान फार्म जमा कर सकते हैं। दूसरी तरफ बारिश के साथ तेज हवा चलने से एत्मादपुर में कई टिनशेड और बिजली के खंभे गिर गए। 

किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह ने बताया कि सरसों की कटाई चल रही थी, बारिश होने से रोकना पड़ा है। आलू भी खोदे जा रहे हैं। पहले भी दो बार बारिश और ओले गिरने से नुकसान हो चुका है। 

किसान नेता राजवीर लवानियां ने बताया कि किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। पहले हुई बारिश के बाद खेत सूखे ही थे कि फिर से बारिश हो गई, इससे आलू की खोदाई नहीं हो पाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें