फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों से अप्रैल का आगाज: आगरा में गर्मी से लोग हुए बेहाल, नवरात्र में जून जैसा रहेगा मौसम

Sat, 02 Apr 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

चैत्र नवरात्र में अमूमन इतनी गर्मी नहीं होती है, जितनी इस बार पड़ रही है। मार्च के आखिर में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया था। हालांकि अप्रैल के पहले दिन 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन लू का प्रकोप बना रहा। 
विज्ञापन
धूप से मासूम को बचाती मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लू के थपेड़ों से अप्रैल का आगाज हुआ। नवरात्र से पहले मौसम अपेक्षाकृत सर्द रहता था, लेकिन इस बार नवरात्र से पहले मौसम जून जैसा गर्म है। आगरा में अप्रैल के पहले दिन पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। बीते वर्षों के अप्रैल के पहले दिन पारा कम रहा है, जबकि इस बार 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ और 15 दिन बाद पहली बार आगरा सूबे के टॉप-3 गर्म शहरों की सूची से बाहर हुआ, यह छठवें नंबर पर रहा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात में पारा सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। तेज धूप और लू के थपेड़े पूरे दिन लोगों को परेशान करते रहे। 

नवरात्र से पहले बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिलाएं तेज धूप और गर्मी के कारण परेशान रहीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी। दिन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा। दिन में पारा सामान्य से पांच से छह डिग्री और रात में तीन डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्षों में सबसे अधिक
दिन                             तापमान
एक अप्रैल 2022    39.7 डिग्री सेल्सियस 
एक अप्रैल 2021    38.7 डिग्री सेल्सियस 
एक अप्रैल 2020    36.2 डिग्रीसेल्सियस 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें