मैनपुरी। गर्मी का सितम जारी है। लोगों को राहत के लिए बारिश होने का इंतजार है। मंगलवार को भी लोग गर्मी से परेशान रहे। बारिश न होने के चलते गर्मी के तेवर सातवें आसमान पर हैं। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके चलते दिन में लोग परेशान रहे।
सड़कों पर तेज धूप के चलते लोग पसीने से तर बतर नजर आए। शाम को सूरज ढलने के बाद लोगों को आराम की उम्मीद थी, लेकिन शाम को भी उमस से राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर अब तक कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है।