फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूम के बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
0एमएनपी-22-कचहरी रोड पर बैंक के बाहर हुआ जलभराव - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लगभग दो घंटे तक हुई बारिश के चलते कई जगह जलभराव हो गया। धान की रोपाई करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए। लोगों को भी गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन

सुबह से तेज धूप और गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। दोपहर तीन बजे के करीब अचानक आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। अधिकतम तापमान जहां चार डिग्री गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण स्टेशन रोड, कचहरी रोड, शिवनगर, राजीव गांधीनगर नगर, नगला रते, रामलीला मैदान, नगला शिवलाल, नगरिया आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
धान की रोपाई में जुटे किसान
जिले में बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है। बारिश न होने से किसानों को धान की रोपाई में समस्या आ रही थी। शुक्रवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। शाम से ही किसान खेतों में नजर आए। वे जल्द से जल्द धान की रोपाई कर देना चाहते हैं।
विज्ञापन

------
सहकारी बैंक का छज्जा गिरने से कर्मी घायल
भोगांव। मौसम की पहली जोरदार बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली तो वहीं सहकारी बैंक का कर्मचारी छज्जा गिरने से मामूली रूप से घायल हो गया। दरअसल बारिश के दौरान बैंक के बाहर खड़ा नीम का पेड़ जड़ से उखड़ गया। इससे पांच कर्मचारियों की मोटर साइकिलें दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। इसी दौरान सहकारी बैंक के कर्मचारी कोमल सिंह अपनी बाइक हटाने का प्रयास कर रहे थे तभी बैंक का छज्जा उनके ऊपर गिर गया। इससे वह घायल हो गए। पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें