फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: तपी धरती, झुलसा बदन...आगरा में 26 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन; पारा 47.8 पहुंचा

Tue, 28 May 2024 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह ममता त्रिपाठी, आगरा

सार

आगरा में एक ही साल में पांच बार गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ा है। आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आग बरसाता सूरज, भट्ठी की तरह तपती धरती और लू के थपेड़े। मई माह के आखिरी सप्ताह के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी। पिछले 26 सालों में सोमवार दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। हालत ये थे कि सुबह 8 बजे ही सूरज की किरणों की तपिश ने मार्निंग वॉक करने वालों को बेचैन कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार दिन व रात के तापमान में वृद्धि को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


गर्मी ने इस साल एक ही महीने में पांच बार गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूटने में अभी 1 डिग्री सेल्सियस की कमी है लेकिन दूसरे, तीसरे, चौथे और छठवें और सातवें सबसे गर्म दिनों में मई 2024 का नाम जुड़ गया है। सुबह 8 बजे ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था। सुबह 9 बजे तापमान 39, 10 बजे 41, 11 बजे 43, 12 बजे 44, 1 बजे 45 और दोपहर 2 बजे 47 डिग्री के अधिकतम स्तर पर पहुंचा। पारे का यह अधिकतम स्तर 5 बजे के बाद पारा 1-1 डिग्री कर नीचे आना शुरू हो गया।

 

इस साल पांच बार टूटा गर्मी का रिकॉर्ड


तारीख             तापमान
1- 27 मई 1998            48.6
2- 27 मई 2024            47.8
3- 20 मई 2024            47.7
4- 18 मई 2024            46.9
5- 26 मई 2020            46.7
6- 21 मई 2024            46.6
7- 19 मई 2024            46.5
8- 30 मई 2019            46.3

 
विज्ञापन

ये हैं गर्मी में शीर्ष पर रहे पांच शहर

शहर                         तापमान
झांसी                         48.1
आगरा                         47.8
कानपुर एयरफोर्स             47.6
मथुरा                         47
हमीरपुर                         46.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें