फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में जोरदार उछाल, जल्द होगा बदलाव, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

Mon, 20 May 2019 11:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महज दो दिन में ही मौसम ने ऐसी करवट बदली कि पारा सात डिग्री सेल्सियस उछल गया। सोमवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर 42.1 डिग्री पर आ गया। एक सप्ताह के बाद पारा 40 डिग्री के पार रहा है। रविवार के मुकाबले दिन में पारा तीन डिग्री बढ़ गया। 
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही धूप में तपिश शुरू हो गई और दोपहर में लू के थपेड़े लगने शुरू हो गए। अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस उछलकर 42.1 डिग्री आ गया, जबकि दो दिन पहले 18 मई को पारा 35.6 डिग्री पर था।

महज दो दिन के अंदर ही दिन में पारा सात डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। तेज धूप के कारण दोपहर में निकले लोग परेशान रहे। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत स्मारकों पर दोपहर में पर्यटकों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को भी तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है, वहीं बुधवार शाम से मौसम फिर से करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण आंधी और बूंदाबांदी के आसार 22 मई के बाद बन रहे हैं। 

सात दिन बाद 40 पार पहुंचा पारा
दिन    अधिकतम    न्यूनतम
20 मई    42.1    23.9
19 मई    39.8    23.8
18 मई    35.6    22.9
17 मई    39.7    24.2
16 मई    39.5    25.3
15 मई    38.2    24.6
14 मई    38.6    24.4
13 मई    41.2    23.9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें