फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी, मौसम विभाग ने दी है 48 घंटे की चेतावनी

Tue, 16 Apr 2019 11:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आंधी के बाद गिरा होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अप्रैल के पहले पखवाड़े में तपिश से परेशान हुए लोगों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया। मंगलवार सुबह तेज आंधी और फिर बारिश के बाद पारा धड़ाम हो गया। 
विज्ञापन


पूरे दिन धूप नहीं निकली और सर्द हवाएं चलती रहीं। शाम को भी बारिश और ठंडी हवाओं के कारण फुरफुरी दौड़ती रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मौसम के राहत देने की उम्मीद जताई है। 

मंगलवार सुबह तेज आंधी आई, जिससे शहर में कई होर्डिंग गिर गए। भीमनगरी और डा. आंबेडकर जयंती के आयोजन के कारण जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे जो आंधी के कारण गिर गए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोठी मीना बाजार मैदान में गठबंधन की रैली में बनाए गए पंडाल और भीमनगरी में मुख्य मंच को नुकसान पहुंचा, हालांकि इसे दिन में ठीक कर लिया गया। 71 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई और दो मिमी बारिश पूरे दिन में रिकार्ड की गई। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बुधवार को भी आंधी, बारिश के आसार बने रहेंगे। न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। दिन में भी पारा सामान्य से नीचे रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से 6 डिग्री तक कम हो सकता है। 


Firkee: 72 हजार या 15 लाख, क्या ये है voters को दी जाने वाली Postpaid रिश्वत, देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें