मथुरा में बीते मंगलवार रात हुई तेज बारिश से नये बस स्टैंड के निकट रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे हुए जलभराव में जेनर्म की बस फंस गई। उसमें बैठीं करीब 15 सवारी फंस गईं। किसी प्रकार से फायरकर्मियों को इसकी सूचना मिली। फायरकर्मियों ने बस को बाहर निकाला।
रात करीब तीन-चार घंटे तक लगातार चली बारिश में सवारियों को लेकर आ रही जेनर्म की बस नये बस स्टैंड के समीप रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे फंस गईं। उस समय बस में 15 यात्री बैठे थे। कुछ देर में ही बस में पानी भर गया और पानी यात्रियों की सीट तक पहुंच गया। जिससे यात्री परेशान हो गए और बचाव के लिए चीखने चिल्लाने लगे। करीब आधा घंटे तक कोई नहीं आया।
काफी कोशिशों के बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेडकर्मियों के पास पहुंची। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेडकर्मी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य प्रारम्भ कर दिया। करीब एक घंटे में उनके द्वारा बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया।
एफएसओ संजय जायसवाल ने बताया कि हमने बारिश के पानी में फंसे लोगों को निकाला गया। इस राहत कार्य में कुल आठ फायरकर्मियों का प्रयोग किया गया।