फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा हटने से मिली राहत, लेकिन गलन बनी रही आफत

विज्ञापन
कासगंज रेलवे स्टेशन पर ठंड से परेशान यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे हुए - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कड़ाके की सर्दी लगातार सितम ढा रही है। रविवार को जहां कोहरे से राहत मिली तो गलन की आफत बरकरार बनी रही। धूप में बैठने के बाद भी गलन से राहत नहीं मिल पा रही थी। लोगों को ठंड से बचाव के लिए तरह तरह के इंतजाम करने पड़े। बीमारों और वृद्धों के लिए यह कड़ाके की ठंड आफत बनी हुई है। पारा तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कोहरे से निजात लोगों को मिल गई, लेकिन सर्दी का प्रकोप कम नहीं हुआ। सर्दी के प्रकोप का असर जनजीवन पर साफ नजर आया। सड़कों पर निकलने वाले लोग ठंड से बचाव के इंतजाम करके निकल रहे थे। कड़ाके की सर्दी के कारण खेतों में भी किसान कम नजर आए, लेकिन धूप खिलने के बाद किसान खेतों की ओर फसल का हाल जानने के लिए पहुंचे तो बाजारों में भी लोग खरीदारी के लिए निकले। बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ का आलम देखा गया।
लोग सर्दी से बचाव के लिए गर्म वस्त्र, कैप, मफलर आदि की खरीदारी करते नजर आए वहीं अलाव जलाने के लिए ईंधन भी खरीदने पहुंचे। ठंड में कच्चे और पक्के कोयले की मांग बढ़ने के कारण उनकी कीमत में भी उछाल आ गया। कच्चा कोयला 35 रुपये किलो बिक रहा था तो पक्का कोयला 20 रुपये किलो बिक रहा था।
विज्ञापन

स्वेटर का किया वितरण
आदर्श माध्यमिक विद्यालय अल्लीपुर अमांपुर के प्रधानाध्यापक नरेंद्र पाल सिंह ने छात्र छात्राओं के लिए ठंड से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए। इस दौरान नरोत्तम सिंह, अशोक व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें