फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, गलन और सर्द हवाओं ने किया लोगों को बेहाल

विज्ञापन
26एमएनपी-53- मैनपुरी-भोगांव रोड - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी हर दिन बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को सर्दी ने सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। तापमान चार डिग्री पहुंचा तो लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए। गर्म कपड़े भी लोगों को सर्दी से राहत न दिला सके। वहीं सर्द हवाओं ने भी लोगों को बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

अब तक न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं बृहस्पतिवार को कोहरा छाया रहा तो वहीं दिन में गलन ने बेहाल कर दिया सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान जहां चार डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द हवाओं के चलते लोग बुधवार रात भी सर्दी में ठिठुरते रहे। धूप के दर्शन तक नहीं हुए गर्म कपड़ों में भी सर्दी से बचाव नहीं हो पा रहा था। शाम के समय सर्द हवाओं और गलन ने लोगों को घरों में छिपने के लिए मजबूर कर दिया। सर्दी का असर बाजारों और सड़कों पर दिखाई दिया।
सर्दी लगातार कहर बरपा रही है। लेकिन पालिका की नींद अभी तक नहीं टूटी है। रेलवे स्टेशन समेत अन्य कई स्थानों पर लोग खुले में साोने के लिए मजबूर हैं, लेकिन पालिका द्वारा यहां रैन बेसेरे की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को क्रिश्चियन मैदान में लगने वाले बृहस्पति बाजार में भी लोगों ने स्वेटर, जैकेट, शॉल व अन्य गर्म कपड़ों की खरीदारी की।
विज्ञापन

एक सप्ताह के तापमान पर एक नजर
दिनांक न्यूनतम - अधिकतम तापमान
16 दिसंबर 9.1 - 20.4
17 दिसंबर 9 - 19
18 दिसंबर 8 - 18
19 दिसंबर 7 -17.1
20 दिसंबर 13.1- 19.1
21 दिसंबर 8.4 -16.4
22 दिसंबर 11.4 -19.4
23 दिसंबर 8.4 -20.4
24 दिसंबर 6 - 17
25 दिसंबर 6 - 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें