फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौसम विभाग का पुर्वानुमान, बदलेगा मौसम... हो सकती है बारिश; पश्चिमी विक्षोभ के चलते बन रहे आसार

Thu, 28 Mar 2024 03:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के लिए मौसम विभाग का पुर्वानुमान है कि मौसम बदलने के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसार बन रहे हैं। 
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। बादल छाएंगे और बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। बदलाव अगले दो दिनों तक नजर आएगा। इसके बाद फिर गर्मी तेवर दिखाएगी।

विज्ञापन


मार्च के पहले दो हफ्ते सुबह-शाम के मौसम ने सर्दी का अहसास कराया। तीसरे सप्ताह से गर्मी की तीव्रता बढ़ी। दो दिनों से गर्मी ज्यादा है। सुबह से ही धूप खिल रही है। अधिकतम तापमान बुधवार को 38.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। यह 20.2 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। 29 और 30 मार्च को बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

 
आज का तापमान (पूर्वानुमान)  
अधिकतम तापमान 37
न्यूनतम तापमान 22
सूर्योदय 6:14
सूर्यास्त 6:33
एक्यूआई 72

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें