फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बूंदाबांदी से बदला मौसम, आलू और सरसों सहित गेहूं की फसल को लाभ

Tue, 04 Feb 2025 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शहर में बारिश के बीच पॉलिथीन से अपने को ढककर ले जाता ई-रिक्शा चालक।
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद कुछ देर ठंडी हवाएं चलीं। इसके बाद दिन में फिर से खिली धूप ने तापमान में बढ़ोतरी कर दी। हल्की बारिश ने गेहूं, सरसों, आलू किसानों के चेहरे पर थोड़ी खुशी छा गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक सुबह-शाम कोहरा छाने और दिन में तापमान वृद्धि के आसार हैं। मंगलवार को बारिश होने के बाद भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इसी सप्ताह 10 फरवरी तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।


पिछैती फसल करने वाले किसान चिंतित
गेहूं की पिछैती फसल करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। दरअसल, गेहूं की बाली भी अभी तक पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो सकी है। मौसम में गर्माहट होने के चलते दाना छोटा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें