फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज मंडल में आसमान से बरसी 'आफत', दो मासूमों सहित तीन की मौत, फसलें चौपट

Thu, 14 Feb 2019 11:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आलोवृष्टि से हुआ भारी नुकसान
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे की सुबह बारिश से भींग गई। गुरुवार की सुबह ब्रज मंडल में तेज गरज चमक के साथ जमकर ओलावृष्टि और बरसात हुई। ओले गिरने से जहां खेतों में खड़ी सरसों की फसल को खासा नुकसान हुआ है, वहीं कुदरत का कहर इंसान पर भी बरपा। बिजली गिरने से आगरा और फिरोजाबाद में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किसान की हालत गंभीर है।   
विज्ञापन




पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने बुधवार को अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया था। रात से ही मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। गुरुवार की आसमान में काले बादल छा गए। बिजली कड़कड़ाने लगी। आगरा के साथ मथुरा, मैनपुरी और एटा-कासगंज में बारिश के बीच जमकर ओले गिरे। इससे सरसों और अगैती गेंहू की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


बारिश के बाद ठंडी हवा चलने लगी है। आगरा शहर में बारिश नहीं हुई है, लेकिन देहात क्षेत्रों में आसमान से आफत बरसी। बाह क्षेत्र में बिजली गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई, वहीं पिनाहट में एक किसान भी गंभीर रूप से झुलस गया है। उधर, फिरोजाबाद में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत हो गई। सबसे ज्यादा ओले फिरोजाबाद और एटा जिले में गिरे हैं। 
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर बारिश के बाद जहां शहरी इलाकों में मौसम का खुशगवार हो गया, वहीं देहात क्षेत्रों ने कुदरत ने एक बार फिर किसानों को रुला दिया है। ओलावृष्टि से फसलों की बर्बादी देख किसान मायूस है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक बारिश होने के आसार हैं। बारिश के कारण तापमान गिरावट हुई है। इससे सर्दी फिर लौट आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें