फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय विक्षोभ से फिर बारिश की चेतावनी, पांच मार्च को मौसम के बिगड़ने की संभावनाएं

Mon, 02 Mar 2020 05:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
खेत में बिछी गेहूं की फसल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शनिवार को रात हुई बारिश से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ। वहीं आलू की फसल भी प्रभावित हुई है। लेकिन अभी आसमान से आफत बनकर बारिश का सिलसिला नहीं थमा है। मौसम विशेषज्ञों ने फिर एक बार बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। अगर अब बारिश हुई तो सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन


मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से किसान परेशान हैं। रविवार से मौसम साफ होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली थी। मौसम विशेषज्ञों द्वारा दोबारा बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। 

चेतावनी के अनुसार जम्मू कश्मीर में शुरू हुए विक्षोभ के बाद बारिश की आशंका प्रबल हो गई है। ऐसे में पांच से सात मार्च के बीच तेज पूर्वी हवाओं के साथ बारिश होने की बात कही गई है। अब अगर बारिश हुई तो खेतों में पहले से बिछी गेहूं की फसल और सरसों की फसल सढ़ना शुरू हो जाएगी। इसे लेकर किसान चिंतित और परेशान हैं, लेकिन उनके हाथ में कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

मूंगफली का अंकुरण भी होगा प्रभावित 
बारिश के चलते केवल गेहूं और सरसों ही नहीं बल्कि वर्तमान में बोई जा रही मूंगफली की फसल भी प्रभावित हो गई। विशेषज्ञों के अनुसार हाल ही में बोई मूंगफली में अगर बारिश होती है तो मिट्टी की ऊपरी परत कड़ी हो जाएगी। इससे दाने का अंकुरण नहीं हो पाएगा। 


जम्मू कश्मीर में विक्षोभ सक्रिय होने के चलते बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिले में पांच से सात मार्च के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें