फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तरबूज का बीज निकला खराब, कंपनी को नोटिस

Thu, 30 May 2024 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

तरबूज का बीज खराब निकलने की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी ने बीज विक्रय कंपनी को नोटिस जारी किया है। जवाब के लिए 7 दिन की मोहलत दी गई है।

गांव नाकऊ निवासी दिनेश कुमार ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। इसमें बताया था कि उन्होंने सीधे लैंडसन एग्राफार्म अहमदाबाद के प्रतिनिधि से तरबूज का बीज खरीदा था। बीज खराब होने के कारण फल खराब निकल रहे हैं। उन्होंने नुकसान की भरपाई कराने की मांग की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने लैंडसंन एग्रोफार्म कंपनी के प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पूछा गया है कि कंपनी ने सीधे किसानों को मैनपुरी में कितना बीज बेचा। साथ ही किसान की शिकायत के संबंध में की गई कार्रवाई से भी अवगत कराने के लिए कहा है। इसके लिए 7 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें