गंजडुंडवारा कस्बा में सड़क पर हुए जलभराव से होकर गुजरते वाहन ।
कासगंज। कस्बा गंजडुंडवारा के हनुमान गढ़ी चौराहा, सुदामापुरी व थाना रोड पर जलभराव की समस्या रहती है। इससे व्यापारियों, राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है।हनुमानगढ़ी चौराहे, थाना रोड ,सुदामापुरी जलभराव से लोग परेशान हैं। नालियां चौक होने से मार्ग पर जलभराव हो जाता है। इससे स्थानीय लोगों के साथ साथ व्यापारियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने पालिका प्रशासन से मांग की है कि बारिश से पूर्व इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उचित योजना बनाए और नालियों की सिल्ट निकलवाकर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए।