जिला अस्पताल में बना पीकू वार्ड ।
कासगंज। संयुक्त जिला चिकित्सालय में गंभीर बीमार बच्चों के इलाज के लिए पीकू वार्ड बनाया गया। करीब 7 माह से न स्टाफ की कमी से इसका संचालन नहीं हो पा रहा है।जिला अस्पताल में डायलसिस यूनिट के बराबर 32 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया। इसमें 12 आईसीयू बेड एवं 20 सामान्य बेड हैं। वेंटीलेटर आदि की सुविधा भी है। इसके संचालन के लिए 7 स्टाफ नर्स और 7 वार्ड बॉय और 3 ओटी टेक्नीशियन की मुख्य आवश्यकता है, लेकिन ये अब तक नहीं मिले। शासन को पत्र भी लिखे हैं लेकिन अभी तक स्टाफ की तैनाती नहीं हुई। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया स्टाफ की कमी के कारण पीकू वार्ड का संचालन नहीं हो पा रहा है। स्टाफ मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा।