फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला पंचायत के बाजार में जलभराव, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Feb 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह में जिला पंचायत के बाजार में जल भराव के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
बाह। आंबेडकर पार्क से अशोक नगर तक जुड़ने वाली जिला पंचायत के बाजार के रास्ते पर बारिश का पानी भर गया है। कई जगह तलैया जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बाजार में नाले का निर्माण न होने की वजह से पानी भर जाता है। फिसलन और कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते समय राहगीर गिर कर चुटैल हो जाते हैं। बारिश से हुए जल भराव के कारण हादसे के खतरे की बजह से बाजार में ग्राहक आने से बच रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समास्या का समाधान न होने पर योगेश त्रिपाठी, मनीष सविता, उत्तम दुबे, शिवम द्विवेदी, महेश दुबे, राजीव शर्मा, राजीव वर्मा, गोपाल त्रिपाठी, मनीष पचौरी, रामशंकर वर्मा, लखन कुशवाह आदि ने रोष व्यक्त कर नाले और रास्ते के निर्माण की मांग की है। कारोबारियों ने चेतावनी दी जल्द समाधान नहीं हुआ, तो तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें