जगनेर। क्षेत्र के सरेंधी गांव के पास सोमवार रात साढ़े आठ बजे एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन ने इलाज के लिए एसएन हाॅस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दाैरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक जगनेर थाना क्षेत्र के डांडा निवासी अतेंद्र कुमार उर्फ छोटे (26) सोमवार की रात बाइक पर सरेंधी से अपने गांव डांडा जा रहा था। रास्ते में सरेंधी गांव के पास हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।