फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 18 सौ प्लॉट में जलभराव, स्वामियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चल रहा है। लेकिन शहर के मोहल्लों में जलभराव सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। अफसरों के निर्देश के बाद हरकत में आए नगर पालिका प्रशासन ने शहर में 1800 खाली प्लॉटों को चिह्नित किया है। इनमें जलभराव है। प्लॉट स्वामियों को चेतावनी दी है कि जलभराव के स्थाई निस्तारण के प्रबंध करें। बीमारी फैलीं तो उन पर एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर के अधिकांश वार्डों में जलभराव और गंदगी के बीच लोग रह रहे हैं। इन इलाकों में संचारी रोग फैलने की आशंका सबसे अधिक हैं। अमर उजाला ने इस संबंध में लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। इस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। नगर पालिका प्रशासन को जलनिकासी का इंतजाम कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी के तहत नगर पालिका प्रशासन ने जलभराव वाले प्लॉटों को चिन्हित करके इनके मालिकों को चेतवानी दी है कि एक सप्ताह के अंदर वह प्लॉटों में पानी की निकासी या मिट्टी भराव डालकर जलभराव से निजात का स्थाई प्रबंध कराएं।
विज्ञापन

मोहल्ले में कई जगह प्लॉटों में पानी भर रहा है। यदि समय रहते पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो यहां बीमारियों से कोई रोक नहीं सकता।
सुनील कुमार, नगरिया
जगह-जगह जलभराव और गंदगी है, जिसके चलते पिछले साल बीमारियां फैली थीं। इस साल भी पानी भरा होने के कारण बीमारियां फैलने की संभावना है।
जितेंद्र कुमार, धारऊ
मोहल्ले में कई स्थानों पर प्लॉटों में पानी भरा है। लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। पिछले साल बुखार के मरीज मोहल्ले में बढ़े थे। जलभराव से निजात दिलाई जाए।
हरीराम, गोला बाजार
क्षेत्र में कई प्लॉट ऐसे हैं, जिनमें मिट्टी न डाले जाने के कारण पानी भर रहा है। नगर पालिका प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विनय कुमार, फर्दपुर रोड
नगर में इतने स्थानों पर जलभराव है कि नगर पालिका सभी स्थानों से पानी की निकासी नहीं कर सकती। ऐसे में जिन लोगों के प्लॉट हैं उन्हें चेतावनी दी गई है कि वे अपने प्लॉट जलभराव न होने का स्थाई प्रबंध करें। अन्यथा की स्थिति में बीमारियां फैलने पर उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

लालचंद भारती ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें