फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से पानी के लिए दर-दर भटक रहे कांशीराम कॉलोनी के लोग

विज्ञापन
वृंदावन काशीराम आवास के वाशिंदे पानी की समस्या को लेकर नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कांशीराम कॉलोनी के करीब चार सौ परिवार पिछले एक माह से पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उनकी नगर निगम वृंदावन ही नहीं, मथुरा कार्यालय में भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे परेशान महिला-पुरुषों ने बुधवार को वृंदावन क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गरीबों की बस्ती कांशीराम कॉलोनी का बुरा हाल है। यहां सफाई की स्थिति बेहद खराब है। अब तो पिछले एक माह से पीने के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्रूर खादर से पानी की आपूर्ति पाइप लाइन द्वारा हो रही थी, जिसमें लीकेज होने के कारण अक्रूर नाले का पानी भर गया है। इस स्थिति में उक्त पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति रोक दी गई है।
इस समस्या के समाधान के लिए पिछले एक माह से स्थानीय लोग वृंदावन और मथुरा में अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समस्या यथावत है। ऐसे में लोगों को पीने के लिए आसपास क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। इसके विरोध स्वरूप नगर निगम वृंदावन कार्यालय पर बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने हंगामा किया। प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ज्ञापन अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर के बाद ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं पर विचार करेंगे। ये क्षेत्र अभी ग्राम पंचायतों के अधीन हैं। प्रदर्शनकारियों में विनीत कुमार द्विवेदी, दिनेश कुमार, वीरेंद्र गोस्वामी, सतीश शर्मा, सुनीता शर्मा, वंदना, बबीता, रेनू, जसोदा, कल्पना, शकुंतला, स्मृति, गीता, संगीता, राधा, मधु सैनी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें