फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शाहगंज क्षेत्र में 12 जुलाई से तीन दिन तक नहीं आएगा पानी, इंटरकनेक्शन के कारण बाधित होगी आपूर्ति

Sat, 09 Jul 2022 03:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

12 जुलाई को सुबह 10 बजे से लेकर 14 जुलाई की सुबह 10 बजे तक शाहगंज-3 जोन में शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सिकंदरा वाटरवर्क्स से शाहगंज-3 को सप्लाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन-3 क्षेत्र से जुड़े केदार नगर, रामस्वरूप कॉलोनी, राम नगर, अशोक विहार आदि क्षेत्रों में 3 दिन तक पानी नहीं आएगा। जल निगम विश्व बैंक इकाई द्वारा 12 से 14 जुलाई के बीच सिकंदरा वाटरवर्क्स से इन पाइपलाइन के लिए शटडाउन लिया जाएगा। बोदला-मारुति एस्टेट रोड पर इंटरकनेक्शन का काम इन तीन दिनों मे किया जाना है।

विज्ञापन


जल निगम केप्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार गौतम ने बताया कि आगरा पेयजल आपूर्ति योजना फेज-3 और फेज-4 में विद्या नगर और विनय नगर में 1100 मिमी व्यास की पाइपलाइन से नवनिर्मित भूमिगत जलाशयों को जोड़ने के लिए इंटरकनेक्शन किया जाएगा। 

इसके लिए 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से लेकर 14 जुलाई की सुबह 10 बजे तक शाहगंज-3 जोन में शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सिकंदरा वाटरवर्क्स से शाहगंज-3 को सप्लाई नहीं की जाएगी। इस वजह से इन क्षेत्रों के लोग पहले ही पानी का भंडारण अपनी जरूरत के मुताबिक करके रख लें।

यहां नहीं आएगा पानी

शाहगंज क्षेत्र के केदार नगर, रामस्वरूप कॉलोनी, आजमपाड़ा, बालाजीपुरम, अलबतिया रोड, अशोक विहार, रामनगर, शंकरगढ़ पुलिया, पृथ्वीनाथ फाटक, इंदिरा कॉलोनी, शाहगंज, शिब्दसाहनी नगर, रेलवे लाइन के पास के इलाके में जलापूर्ति इस दौरान ठप रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें