फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आज सुबह भरकर रख लें पानी, कल शाम तक रहेगा संकट

Thu, 24 Dec 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजगंज, रकाबगंज, एमईएस, छावनी, बुंदू कटरा, मधुनगर, नामनेर, ईदगाह और प्रतापपुरा में रहेगा संकट
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से नौलक्खा पंपिंग स्टेशन के लिए पानी की सप्लाई गुरुवार सुबह नौ बजे के बाद बंद हो जाएगी। इसलिए सुबह 9 बजे से पहले ही पानी भरकर रख लें। इसके बाद गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। जल निगम की गंगाजल इकाई द्वारा नौलक्खा पंपिंग स्टेशन पर 2600 किलो लीटर के नए जलाशय में पाइप लाइन जोड़ने के काम के कारण सुबह 9 बजे सप्लाई बंद होगी जो 20 घंटे बाद ही चालू हो सकेगी। इससे ताजगंज, रकाबगंज, एमईएस, छावनी, बुंदू कटरा, मधुनगर, नामनेर, ईदगाह और प्रतापपुरा क्षेत्र के दो लाख से ज्यादा लोगों कोआज शाम और कल सुबह पानी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


मैनपुरी: सब्जी और दूध चोरी करने पर मारा था चालक, पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

जलनिगम की गंगाजल इकाई के परियोजना प्रबंधक आरके गुप्ता ने बताया गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए नए जलाशय में फीडर मेन को जोड़ने के लिए आज सुबह 9 बजे से काम किया जाएगा, 25 दिसंबर (कल)  सुबह 5 बजे तक चल सकता है। 20 घंटे के अंदर इस काम को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। काम जल्दी हो, इसलिए कई चीजों को पहले ही कर दिया गया है ताकि कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण देरी न हो। रात में काम करने के लिए पूरे इंतजाम अभी से कर लिए गए हैं। इस वजह से जीवनी मंडी जल संस्थान से जुड़े क्षेत्रों ताजगंज, रकाबगंज, एमईएस, छावनी परिषद क्षेत्र, बुंदू कटरा, मधुनगर, नामनेर, ईदगाह और प्रतापपुरा क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। नौलक्खा पंपिंग स्टेशन पर गंगाजल की सप्लाई के लिए 2600 किलो लीटर का नया सीडब्ल्यूआर (जलाशय) दो माह पहले ही बनाया जा चुका है।
विज्ञापन



जीवनी मंडी लीकेज की मरम्मत, पर बना रहा संकट
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के पास 28 इंच की पाइप लाइन टूट जाने के कारण मंगलवार को पूरे दिन पानी का संकट बना रहा था, लेकिन बुधवार की सुबह सप्लाई शुरू हो गई। बुधवार को काला महल, पीपलमंडी, दरेसी, बालूगंज, रतनपुरा, गधापाड़ा, छीपीटोला क्षेत्र में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी सुबह भी नहीं पहुंचा। दरअसल, पंपिंग स्टेशन से पानी की टंकी भरने में समय लगा और दो दिन से पानी न मिलने के कारण ज्यादातर घरों में पानी ज्यादा भरा गया। 24, 25 दिसंबर को भी शटडाउन के कारण लोग पहले ही पानी की एक एक बूंद को सहेज कर रख रहे हैं, इसलिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों के घरों में पानी दोपहर में भी प्रेशर न मिलने के कारण नहीं पहुंचा। यहां शाम को लोगों को सप्लाई मिल पाई। कालामहल के पार्षद रवि बिहारी माथुर ने बताया कि मरम्मत से पहले जलकल विभाग को शटडाउन की जानकारी देनी चाहिए। इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी। वह पहले ही पानी भरकर रख पाएंगे, लेकिन जलकल विभाग बिना जानकारी के शटडाउन ले रहा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें