फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होली पर दोपहर में भी होगी पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। होली खेलने और फिर नहाने के लिए पानी की इस बार कोई कमी नहीं रहेगी। जलकल विभाग ने होली पर दो नहीं, बल्कि तीन बार पानी की आपूर्ति करने की तैयारी की है। सुबह और शाम के साथ दोपहर 12 बजे भी आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

जलकल विभाग ने होली पर पानी की विशेष आपूर्ति की तैयारी की है। अधिकारियों का दावा है कि सिकंदरा और जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर इसके लिए पानी का भंडारण किया गया है। सभी जोनल पंपिंग स्टेशनों के जलाशय लगातार भरे जाएंगे ताकि दोपहर में पानी की किल्लत न रहे। किसी भी विषम परिस्थिति या पाइपलाइन लीकेज से निपटने के लिए सभी जोनों में अतिरिक्त पाइपलाइन और मेंटेनेंस गैंग तैनात किए गए हैं। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स और जोनल पंपिंग स्टेशनों पर कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी।
टैंकर के लिए यहां करें फोन
टोल-फ्री नंबर: 1800-2702722
कंट्रोल रूम: 8192095401
व्हाट्सएप नंबर: 8192095212
सुमित पचौरी: 8192095225

पानी को व्यर्थ न बहाएं
- रंगों के त्योहार पर अपनी आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण पहले ही कर लें और पानी को व्यर्थ न बहाएं। किसी भी अपरिहार्य स्थिति में विभाग टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए तैयार है। - एके राजपूत, महाप्रबंधक, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें