फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप हो गई आधे शहर की जलापूर्ति 

Mon, 17 Oct 2016 12:51 AM IST
ठप हो गई आधे शहर की जलापूर्ति 
विज्ञापन
ठप हो गई आधे शहर की जलापूर्ति  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के सिकंदरा वाटर वर्क्स पोषित इलाकों में जलापूर्ति रविवार शाम से ठप पड़ गई। अब सोमवार सुबह जलापूर्ति प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए टैंकरों से पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिक्स लेन कार्य तेजी से चल रहा है। इससे जलकल की लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। इसकी वजह से शहर की आपूर्ति कम से कम सोमवार शाम तक बंद रहेगी। सिकंदरा वाटर वर्क्स से शहर में जलापूर्ति के लिए आ रही लाइनों के वाल्व भी करीब 20 फुट पीछे किए जा रहे हैं। हाईवे पर जलकल विभाग के दो वाल्व हैं। पहला वाल्व गुरुद्वारा गुरु का ताल और दूसरा आईएसबीटी के पास है। जल निगम को वाल्व बदलने का काम दिया है। टीम ने गुरुद्वारा के पास काम शुरू कर दिया है। रविवार सुबह शहर को पानी सप्लाई दी गई है लेकिन शाम की सप्लाई बंद कर दी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि सोमवार को सुबह और शाम को भी पानी नहीं आएगा। 

यहां रही जलापूर्ति बाधित 
सिकंदरा से पोषित आवास विकास कालोनी, सिकंदरा, लोहामंडी, लायर्स कालोनी, निर्भय नगर, नगला पदी, भगवान टाकीज, न्यू आगरा, जवाहर नगर, खंदारी, संजय प्लेस व सूर्य नगर की जलापूर्ति बंद रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें