फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में जलस्तर बढ़ने के साथ तलहटी के ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

विज्ञापन
टूंडला में यमुना खादरों में खड़ी फसलों में प्रवेश करती - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। यमुना नदी में हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज (ताजावाला) से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का असर जिले में दिखाई देने लगा। यमुना का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। यमुना की तलहटी वाले गांवों को जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट कर दिया है। हालांकि आगरा में यमुना अभी खतरे के निशान से करीब पांच मीटर नीचे बह रही है। वहीं सिंचाई विभाग के अफसरों को 23 अगस्त सुबह तक जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

पश्चिमी राज्यों में झमाझम बारिश होने के साथ हरियाणा के ताजा वाला बांध स्थित हथिनी कुंड से एक साथ 8.28 लाख क्यूसेक पानी 18 अगस्त को छोड़े जाने के बाद यमुना में तो जलस्तर काफी तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। हालांकि जलस्तर को बढ़ने की चेतावनी सिंचाई विभाग दिल्ली की ओर से पहले से प्रशासन को भेज दी गई थी। आगरा के ही साथ-साथ फिरोजाबाद के सिंचाई विभाग को सूचना दी गई थी। इसी सूचना के आधार पर ही एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए सीएमओ, पुलिस विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ तहसीलों में तहसीलदार, लेखपालों को अलर्ट कर दिया था।
गुरुवार को यमुना में काफी पानी बढ़ता गया। इसके कारण यमुना के किनारे बसे टूंडला तहसील क्षेत्र के गांव ग्वारई, नगला काले, न्यामतपुर, कुतुकपुर, धीरपुरा, जटपुरा, रसूलाबाद, भीकनपुर बझेरा के साथ गुदाऊं की शाला सहित पास के गांवों में पानी खेतों की ओर बढ़ा है। यमुना किनारे स्थित शिव मंदिर के नीचे खेतों तक में पानी भरना शुरू हो गया है। सदर तहसील के गांव माली पट्टी,शंकरपुर,नया बांस, उस्मानपुर, ईनौन,रामदास का पुरा, कबीर पुरा, फरौल नगरिया, अंते की मढ़ैया में यमुना का जलस्तर के बढ़ने के साथ बाजरा के साथ सब्जी की फसलें प्रभावित होंगी। इन गांवों के ग्रामीणों को यमुना नदी के किनारे कम ही जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें