फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्याओं के निराकरण को बनाया कंट्रोल रूम, नोडल अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या व शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर एवं सभी सात विकास खंडों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। ताकि गर्मी जल संकट से जूझना न पड़ें। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि नोडल अधिकारी नामित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। पेयजल संबंधी समस्याओं को एक रजिस्टर में अंकित किया जाएगा। प्रतिदिन सूचना शासन एवं राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को प्रेषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम विकासभवन के जिला विकास कार्यालय में स्थापित है।
इसका दूरभाष नंबर 05744-27003 है। नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी रामायण सिंह हैं, उनका मोबाइल नंबर 9456280114 है। अति संवेदनशील क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी अधिशाषी अभियंता जलनिगम डीके सिंह मोबाइल नंबर 9719102405 हैं। इसके अलावा जिले के सभी 7 विकासखंड कार्यालयों पर कंट्रोल रूम बना गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई पानी की समस्या है तो कंट्रोल रूम पर सूचना दे सकते हैं। समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें