पंप के नजदीक नाला सफाई के दाैरान नगर निगम की मशीन से पानी की लाइन टूट गई। लाइन नाले से होकर गुजरती है, इसलिए किसी को पता नहीं चल सका। इससे कई क्षेत्रों में जल संकट गहरा गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आगरा के हाथरस रोड पर नरायच में भाटिया पेट्रोल पंप के नजदीक नाला सफाई के दौरान जेसीबी मशीन से जलकल विभाग की 12 इंच की मुख्य पाइप लाइन टूट गई। गोकुल नगर, फाउंड्री नगर, यमुना विहार, शांति नगर, ओम नगर, नगला छुउआ, चंद्र नगर, चार पुलिया श्याम नगर सहित एक दर्जन क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई बाधित हो गई। हजारों लोगों को पानी की आपूर्ति से प्रभावित होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पार्षद बनवारी लाल ने बताया कि पिछले कुछ दिन से लोग पानी की सप्लाई पर्याप्त न आने की शिकायत कर रहे थे। पंप के नजदीक नाला सफाई के दाैरान नगर निगम की मशीन से पानी की लाइन टूट गई। लाइन नाले से होकर गुजरती है, इसलिए किसी को पता नहीं चल सका। रविवार को लाइन टूटने की जानकारी जलकल के अधिकारियों को दी गई थी। सोमवार को अधिकारियों ने सर्वे कर स्थान चिह्नित कर लिया। जलकल विभाग के महाप्रबंधक अरुणेंद्र राजपूत ने बताया कि लाइन की मरम्मत के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। मंगलवार को मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।