फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोक के बावजूद अंधेरे में चल रही खुदाई, तोड़ दी पानी की लाइन; सड़क पर हुआ कीचड़

Tue, 04 Jul 2023 01:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में रोक के बावजूद अंधेरे में खुदाई की जा रही थी। इसकी वजह से पानी की लाइन टूट गई। इसके चलते सड़क पर पानी भर गया और कीचड़ हो गया। 
विज्ञापन
Agra News: आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 में टूटी पानी की पाइप लाइन से बहता गंगाजल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मानसून आते ही शहर में एक जुलाई से सड़कों की खुदाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। नगर निगम ने सड़कों की खुदाई करने वाले 13 विभागों और कंपनियों को मानसून में खुदाई नहीं करने के लिए कह दिया, लेकिन यह आदेश केवल कागजी रहा।

विज्ञापन


आदेश के महज तीन दिन के अंदर ही दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने सेक्टर-7 आवास विकास कॉलोनी में शिवालिक स्कूल के मोड़ पर खुदाई के दौरान गंगाजल की पाइपलाइन तोड़ दी। इससे सोमवार को सुबह और रात में आपूर्ति के दौरान पूरा क्षेत्र पानी से भर गया। यहां रविवार की रात के अंधेरे में कंपनी ने खुदाई की। हैरतअंगेज पहलू ये है कि नगर निगम के पार्षद, इंजीनियर, जोनल इंचार्ज और सहायक नगर आयुक्त को खुदाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे

विज्ञापन

इनकी जवाबदेही, उन्हें पता नहीं

नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता के कार्यालय से खुदाई की अनुमति जारी की जाती है। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं कि अब तक कितनी अनुमतियां खुदाई के लिए जारी की गईं और पाइपलाइन तोड़ने पर जुर्माना लगाया भी गया है या नहीं। लोहामंडी जोन के इंचार्ज सहायक नगर आयुक्त अश्वनी कुमार को भी पानी की लाइन टूटने की जानकारी नहीं, जबकि उनका कार्यालय सेक्टर-नौ में है जो सेक्टर-7 से महज एक किमी भी दूर नहीं है। निगम के सभी इंजीनियर, सेनेटरी इंस्पेक्टर और एक हजार से ज्यादा कर्मचारी इस जोन में तैनात हैं, पर पाइपलाइन टूटने की जानकारी किसी को नहीं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: आधी रात को पत्नी के कमरे में था अंजान शख्स, शोर सुनकर पहुंचा पति, नजारा देख छूट गए पसीना
 

जानकारी नहीं, पता करूंगा

मुझे पाइप लाइन टूटने की कोई जानकारी नहीं है। क्षेत्र में सुबह जाऊंगा, तब बता पाऊंगा। -निरंजन सिंह, पार्षद, आवास विकास

यह भी पढ़ेंः- भीषण हादसे में छह की मौत: हाथों में बेटे ने तोड़ा दम..फिर टूट गई पिता की सांस, अपनो के शव देख बिलख पड़े परिवार
 

पाइपलाइन टूटने के बारे में नहीं बताया

खुदाई की अनुमति चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता देते हैं, वही बता पाएंगे। मुझे किसी ने पाइपलाइन टूटने और अनुमति के बिना खुदाई की जानकारी नहीं दी है तो कैसे रुकवाता। -अश्वनी कुमार, सहायक नगर आयुक्त

यह भी पढ़ेंः- झूठी शान के लिए बहन का कत्ल: गांव में किया प्रेम-विवाह, भाई को रास नहीं आया; दी ऐसी मौत कि घरवाले भी कांप गए
 
विज्ञापन

खुदाई कर गड्ढे छोड़ दिए

ग्रीन गैस और एयरटेल ने पूरे आवास विकास में खुदाई कर सड़कों पर गड्ढे छोड़ दिए हैं। सेक्टर-7 में पूरे दिन पानी नहीं आया। गड्ढों में जलभराव होने पर कोई गिर गया तो कौन जिम्मेदार होगा। लोहामंडी मदिया कटरा में पिछले साल दुर्घटना में बच्चे की जान जा चुकी है, फिर भी अधिकारी नहीं सुधर रहे। -सुषमा जैन, पूर्व पार्षद, आवास विकास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें