फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुना-उटंगन नदी का जलस्तर घटा, खेतों में जलभराव, किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।उटंगन नदी का पानी खेतों बाजरा के खेतों में भरा
विज्ञापन
बटेश्वर/फतेहाबाद। बटेश्वर में यमुना नदी और निबोहरा क्षेत्र में बुधवार को उटंगन नदी का जलस्तर घटने से तटवर्ती गांवों के किसानों ने राहत की सांस ली। बटेश्वर में बीते 24 घंटे के भीतर यमुना नदी के जलस्तर में आधा फीट की गिरावट आई है।
विज्ञापन

तीर्थ स्थल बटेश्वर में यमुना नदी जलस्तर घटने से तटीय बस्तियों के ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना किनारे बसे गांव के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा था। हालांकि बाह तहसील प्रशासन नदी के रुख पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। तटीय इलाकों के लोग भी सतर्क हैं। इधर, निबोहरा क्षेत्र में उटंगन नदी का जलस्तर घटने के बावजूद आसपास के खेतों में अभी भी पानी भरा हुआ है। निबोहरा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के किसानों के खेत जलभराव की चपेट में हैं। कई खेतों में बाजरा की फसल पूरी तरह पानी में डूबी हुई है। किसानों का कहना है जल्द पानी नहीं निकला, तो बाजरा की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। तहसीलदार फतेहाबाद शिखर मिश्रा ने बताया कि उटंगन नदी में पानी का स्तर कम हुआ है। जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें