फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद अब बाढ़ का खतरा, उफान पर यमुना, दहशत में लोग

Mon, 30 Jul 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
उफान पर बह रही यमुना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के बाद यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे वृंदावन समेत यमुना किनारे बसे लोग बेचैन हो गए हैं। बाढ़ की आशंका के चलते कुछ परिवार तो अभी से सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
विज्ञापन

 
रविवार की शाम यकायक यमुना के जलस्तर में भारी वृद्धि देखी गई है। केशीघाट की सिर्फ दो सीढ़ियां ही डूबने से बची हैं। वहीं परिक्रमा मार्ग पूरी तरह यमुना के पानी में समा गया है। 

नदी का जलस्तर बढ़ने से वृंदावन की ओर तथा यमुना पार के गांवों में कटान शुरु हो रहा है। इससे कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। लोग सहमे हुए हैं। यमुना के पानी में तेज बहाव देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में बाढ़ का खतरा 

यमुना पार के गांव पानीगांव और मांट मार्ग के साथ साथ राजपुर के मध्य सड़क तक पानी आ पहुंची है। पानीगांव, मांट खादर और गांव राजपुर खादर में यमुना द्वारा मिट्टी का कटान भी होने लगा है।  


वराहघाट, कालीदह घाट, सूरजघाट, जुगलघाट, बिहारघाट, केशीघाट मल्लाह वस्ती, जगन्नाथ घाट, हुड़दंग नगर, पानीघाट, श्याम कुटी, तुलसीवन कालोनी, मोरकुटी क्षेत्र, राजपुर खादर आदि क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें