नहर में जल कुंभी को लकड़ी से हटाते किसान
फतेहाबाद। नहर की सफाई में लापरवाही से जलकुंभी फैलने से रविवार को नहर का पानी रुक गया। इससे पानी का जलस्तर बढ़ने पर नहर फटने की आशंका से किसान परेशान हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नहर विभाग हर साल सफाई कराता है लेकिन अधूरी सफाई के कारण जलकुंभी और कचरे से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इससे आसपास के किसानों की खड़ी फसल पर संकट आ जाता है। गांव गढ़ी कूमरा निवासी किसान जयप्रकाश ने बताया कि रविवार को नहर में छोड़ने पर साथ में जलकुंभी बहकर आ गई जो कुलावे में फंस गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर लकड़ी के सहारे जलकुंभी को कुलावे से निकाला जिसके बाद नहर का पानी सामान्य हुआ।