कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर डीजल पंप के टेंक में भरे बरसात के पानी को निकालते कर्मी ।
कासगंज। बारिश का असर रोडवेज पर भी देखा गया। डिपो परिसर स्थित डीजल टैंक के अंदर भी पानी पहुंच गया। सहकारिता विभाग परिसर में बनी वर्कशॉप में पानी भरने से कामकाज पर असर पड़ा।तेज बारिश के कारण बहुत से लोगों अपनी यात्रा रद्द कर दी। इससे सुबह के समय डिपो से निकलने वाली पांच बसें अपने गंतव्य को रवाना नहीं हो सकीं। बारिश बंद होने के बाद डिपो से बसों का संचालन तो शुरू हो सका। शहर के मार्गों पर पानी भरा होने की वजह से कम ही लोग यात्रा के लिए निकले। हालांकि मौसम साफ होने के बाद स्थिति में बदलाव आया। डिपो परिसर में बने डीजल टैंक में पानी भरने के बाद काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा। वर्कशॉप में पानी भरने से बसों की मरम्मत के कार्य पर असर पड़ा। कई बसें मरम्मत के इंतजार में खड़ी रहीं। पानी निकासी के बाद मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया।