फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गल्ला मंडी में हजारों क्विंटल मक्का भीगी

Tue, 08 Jul 2025 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के मंडी परिसर में बारिश में भीगती की मक्का ।
विज्ञापन
कासगंज। मूसलाधार बारिश से मंडी परिसर में भी कई फुट पानी भर गया। इससे मंडी परिसर में थोक व्यापारियों की हजारों क्विंटल मक्का भीग गई। व्यापारियों को बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है।इन दिनों मंडी में मक्का की आवक होने के कारण थोक व्यापारियों ने मंडी परिसर में मक्का के ढेर लगा दिए। तेज बारिश के चलते मंडी परिसर में भी काफी पानी जमा हो गया। इससे मक्का भीग गई। इसके खराब होने की आशंका से व्यापारी चिंतित हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र पर भरा पानी : कासगंज। बारिश का असर अशोक नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा सेवाओं पर भी पड़ा। परिसर में पानी भरा देख मरीज बिना इलाज के लौट गए। पंप लगाकर पानी बाहर निकाला गया।स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कई फुट बारिश का पानी भर गया। ओपीडी, प्रसव कक्ष भी जलमग्न हो गए। पंप सेट मंगाकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई। पानी भरा हाेने के कारण मरीज लौट गए। प्रसव कक्ष, महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं को भी काफी दिक्कत हुई। परिसर में कर्मियों के घरों में भी पानी भर गया। अधीक्षक एएन चौहान ने बताया कि पंप के माध्यम से पानी निकलवाया। इमरजेंसी में जो मरीज आए उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें