फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत से जूझ रहे परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

Sun, 23 Jun 2019 07:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
थाने में पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला कैलाशनगर में पेयजल संकट से त्रस्त एक परिवार ने आत्मदाह की कोशिश की गृह स्वामी अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ के करोसिन से भरी केन लेकर घर से बाहर गली में आ गया।
विज्ञापन


तभी लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस केरोसिन की केन सहित सभी को चौकी पर ले आई तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। एक निजी शिक्षण संस्थान में चतुर्थश्रेणी पद पर नौकरी करने वाले वीरेंद्र शर्मा पत्नी और चार बेटियों के साथ मोहल्ला कैलाश नगर की गली नंबर नौ में रहते हैं।

रविवार दोपहर करीब एक बजे वीरेंद्र शर्मा पत्नी उर्मिला देवी और बेटी दीपिका (20), अंतिम (18), नेहा (17), निधि (14) के साथ घर से बाहर गली में आ गए। वीरेंद्र के हाथ में केरोसिन से भरी एक केन और बोतल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग चीख-चीख कर कह रहे थे बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इसलिए पूरा परिवार अब आत्मदाह करेगा। कोटला रोड चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे सभी को पुलिस चौकी ले आए। 

वीरेंद्र का कहना है कि आठ माह से पानी नहीं आ रहा था। कई बार क्षेत्रीय पार्षद सोबरन सिंह, मेयर नूतन राठौर को भी समस्या बताई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। इससे परेशान होकर आत्मदाह की कोशिश की। 

थाना प्रभारी उत्तर अनूप तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वीरेंद्र शर्मा के अलावा पड़ोसी कैलाशचंद्र कुशवाह और राकेशचंद्र के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें