फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में नहीं बढ़ा पानी, संकट बरकरार

Sat, 26 Dec 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना में पानी न होने से शहर में जलसंकट बरकरार है। नदी में गंगाजल की मात्रा बढ़ाए जाने के प्रयास भी रंग लाते नहीं दिख रहे। ऐसे में जल संस्थान की मोटरें रॉ वाटर की बजाय नदी से सिल्ट ही खींच रही हैं। इस वजह से शुक्रवार को भी अधिकांश क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नदी में गोकुल बैराज से 940 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इतना ही पानी गुरुवार को छोड़ा गया था। मगर, इससे जलस्तर पर कोई असर नहीं पड़ा है। इतने पानी का कुछ ही भाग जल संस्थान के वाटर वर्क्स तक पहुंच सका है। वहीं प्रशासन और शासन स्तर से किए जा रहे प्रयासों के बावजूद हरनाल एस्केप से यमुना में गंगाजल नहीं छोड़ा गया। यहां से साल के कुछ महीनों में ही नदी में पानी छोड़ा जाता है। इन दिनों यह बंद है। मगर, यमुना में पानी की कमी को देखते हुए प्रशासनिक स्तर से गंगाजल छोड़े जाने को लेकर कवायद की जा रही थी। इसके बावजूद सप्ताहभर बाद भी नदी में गंगाजल नहीं आ सका है। दरअसल, गोकुल बैराज पर भी पानी की कमी है। इन हालातों में आगरा को ज्यादा पानी नहीं मिल पा रहा है।

खरीदना पड़ रहा पानी
आधे से ज्यादा शहर में कई दिनों से पानी की सप्लाई न होने से लोगों की मुश्किल बढ़ने लगी है। कुछ दिन थोड़ा-बहुत पानी आ भी गया था। मगर, दो दिन से दर्जनभर क्षेत्रों में पानी की सप्लाई हुई ही नहीं। लोगों को पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। अन्य कामकाज के लिए भी 20 लीटर की पानी की बोतल खरीदकर गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैराज से अभी भी मांग के अनुरूप पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इस वजह से हालातों में सुधार काफी कम हुआ है। आने वाले दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।
- मंजू गुप्ता, महाप्रबंधक, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें